कुर्था: ट्रॉमा सेंटर, रेल लाइन और बिजली संकट पर अरवल विकास मंच ने जताई नाराज़गी
Kurtha, Arwal | May 20, 2026 अरवल जिले में अरवल विकास मंच की बैठक रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अरवल में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों के त्वरित इलाज के लिए बिहार सरकार को प्राथमिकता के आधार पर ट्रॉमा सेंटर देना चाहिए