जमुई: जमुई कोर्ट के समीप खड़ी बाइक में लगी आग, भीषण गर्मी ने बनाया आग का गोला
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 जमुई कोर्ट के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बाइक जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक मालिक कोर्ट के कार्य से गया था।तेज गर्मी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।