खलीलाबाद: अधिशासी अभियंता कार्यालय पर 25 हजार संविदा कर्मियों की बहाली को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर हटाए गए संविदा कर्मियों की बहाली की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेशभर में करीब 25 हजार संविदा कर्मियों को सेवा से बाहर कर दिया गया। समिति ने 2017 के मानकों के अनुसार बहाली की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।