बहराइच: चौक बाजार इलाके से सराफा कारोबारी की लाखों की अंगूठियां लेकर युवक फरार, घटना CCTV में कैद हुई
बहराइच नगर कोतवाली के चौक बाजार के सर्राफा कारोबारी की दुकान पर एक युवक पहुंचा। खुद को चौक के ही एक होटल का मालिक बताकर पहले चांदी का गिलास मांगा। सर्राफ ने नौकर के साथ गिलास भेज दिया। ठग ने 5 गिलास का आर्डर दिया। इसके बाद ठग ने एक ही प्रकार के 5 पायल का आर्डर दिया। विश्वास जमने के बाद सोने की 9 अंगूठी कर्मी के साथ भेज दिया। और युवक अंगूठी लेकर फरार हो गया।