बहराइच: डीएम चौराहा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
बहराइच के कोतवाली देहात अंतर्गत स्थित डीएम चौराहा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई व्यक्ति की मौत मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने रविवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की हड़ताल की जा रही है।