बहराइच: परागपुरवा में तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत
बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने के अड़गोड़वा के मजरे परागपुरवा में तालाब के किनारे जा रहे युवक का पैर फिसल गया। जिसके चलते राजू की डूब कर मौत हो गई। तैराकों ने कड़ी मशक्कत कर शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।