सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, स्कूली बच्चों के बीमार होने का खतरा
पारा 41 डिग्री तक पहुंच जाने की वजह से सूरजगढ़ा प्रखंड हीट वेव की चपेट में है. गर्मी की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. ऐसे में स्कूली बच्चों के बीमार होने का खतरा काफी बढ़ गया है. शनिवार पूर्वाह्न 10:35 बजे स्कूली बच्चे विद्यालय से घर लौटते समय परेशान एवं कपड़े से सिर ढककर गर्मी से बचते नजर आए. विद्यालय की छुट्टी के बाद घर लौटने में बच्चे परेशान हो रहे हैं.