कोडरमा: ध्वजाधारी धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव का महंत श्री सुखदेव दास जी महाराज व विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया उद्घाटन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोडरमा स्थित प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 15 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री सुखदेव दास जी महाराज एवं कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद शाम 6 बजे से अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ होग