कोडरमा: आस्था का केंद्र ‘जोड़ा मंदिर’: मन्नत पूरी होते ही होती हैं शादियां, विद्यापुरी में कुआं खुदाई में हुआ था प्रकट
झुमरी तिलैया शहर के विद्यापुरी स्थित जोड़ा मंदिर आज लोगों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से अर्जी लगाने पर हर मुराद पूरी होती है. विशेष रूप से जिन युवक-युवतियों की शादी किसी कारणवश तय नहीं हो पाती, वे यहां मन्नत मांगते हैं और शीघ्र ही उनके विवाह के योग बन जाते हैं.