चित्तौड़गढ़: शंभूपुरा थाना क्षेत्र में बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर ले जा रहे 2.70 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
एएनटीएफ टीम ने शंभूपुरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर ले जाई जा रही 2.70 किलो अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूचना पर अरनोदा-गिलूंड रोड पर सादा वेश में नाकाबंदी की गई। रुकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगे, जिस पर उनको पीछा कर रोका गया।