राधानगर थाना क्षेत्र के बाघपिंजरा गांव से राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुराने मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी बाघपिंजरा निवासी गुलाम रब्बानी को पुलिस ने बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।