बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कि सदन पहुंचे। वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मुस्कुराते हुए और एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे यह तस्वीर सदन से बाहर आने के बाद अब तेजी से वायरल हो रहा है।