गभाना: चीमनपुर में चोरों ने मुर्गा फार्म का ताला तोड़कर कीमती सामान व नकदी की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव चीमनपुर निवासी लक्ष्मीनाराण का गांव में ही मुर्गा फार्म है। गुरुवार शाम को वह फार्म का ताला लगाकर घर चले गए। रात्रि में चोरों ने ताला तोड़कर जनरेटर के आल्टीनेटर को क्षतिग्रस्त कर कापर का तार के अलावा सात हजार रुपये की नकदी व कपड़े चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह फार्म पर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।