धौलपुर: बरपुरा के पीड़ित परिवार ने दुबारा घर बसाए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर से कार्यालय में की मुलाकात
शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र के बरपुरा के पीड़ित परिवार ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि 14 नवंबर को गोस्वामी और निषाद पक्ष के बीच हुए झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। अनहोनी की डर पीड़ित परिवार घर छोड़कर चले गए थे जब वह लौटे तो विपक्षियों ने उन्हें भगा दिया।