गया टाउन सीडी ब्लॉक: आजाद पार्क में महिलाओं और लड़कियों के लिए आत्मरक्षा हेतु सात दिवसीय निःशुल्क लाठी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
गयाजी शहर के परशुराम गुरुकुल आजाद पार्क में आत्मरक्षा के लिए सात दिवसीय लाठी सिखाओ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा रहा है। इसकी जानकारी आज दिनांक 1 जून सोमवार की सुबह 8 बजे देते हुए सोशल वर्कर संतोष कुमार ने बताया कि 31 मई से 7 जून तक सात दिवसीय लाठी सिखाओ प्रशिक्षण सुबह 5:00 से 6:00 तक चलाया जा रहा है। इसका कोई भी शुल्क नहीं लग रहा।