सुसनेर: मोड़ी में झंडा यात्रा में टेक्टर से श्रद्धालुओ को मारने की कोशिश, रिछड़िया की बालाजी झण्डा मंडली ने थाने में दिया आवेदन
13 जून को रिछड़िया की श्री बालाजी झण्डा मंडल समिति ग्राम मोडी मे झण्डा उद्यापन कार्यक्रम में शामिल हुई थी। वहां पर झण्डा यात्रा में ग्राम बाजना निवासी 1 युवक ने टेक्टर खड़ा के झण्डा यात्रा में शामिल सदस्यों पर शराब के नशे में टेक्टर चड़ाकर सभी को जान से मारने की कोशिश की। इसको लेकर झंडा मंडली ने आज बुधवार को पुलिस थाने पर पहुंचकर कार्रवाई हेतु आवेदन दिया है।