भितरवार: काली माता मंदिर प्रांगण में बिजली समस्या समाधान शिविर हुआ शुरू
भितरवार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष संपर्क अभियान का नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने किया शुभारंभ। नगर भितरवार स्थित काली माता मंदिर प्रांगण पर लगाया गया शिविर शिकायतों का होगा निराकरण। मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष संपर्क अभियान शुरू किया है।