चूरू: चूरू में रविवार सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
Churu, Churu | Jun 28, 2025 चूरू में रविवार सुबह 6:00 से 9:30 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता शहर द्वितीय चूरू ओम प्रकाश जाखड़ ने शनिवार शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को 132 केवी जीएसएस चूरू पर 132 केवी मेन बस की आवश्यक रख रखाव मरम्मत कार्य के कारण रविवार को सुबह 6:00 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।