चूरू: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूसरी बार खंडित करना असामाजिक तत्वों की सुनियोजित साजिश है- चूरू सांसद
Churu, Churu | Jun 28, 2025 चूरू सांसद राहुल कसवां ने शनिवार शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा एक ही प्रतिमा को दूसरी बार खण्डित किया जाना असामाजिक तत्वों की बड़ी सुनियोजित साजिश है। साथ ही प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवालिया निशान है कि लगातार हो रही ऐसी सुनियोजित घटनाओं के बावजूद समाज कंटकों पर यथोचित कार्यवाही क्यों नहीं हो पा रही।