चूरू: चूरु में प्राध्यापक और कोच की प्रतियोगी परीक्षा शनिवार को चार परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित हुई
Churu, Churu | Jun 28, 2025 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक और कोच प्रतियोगी परीक्षा शनिवार को चार परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित की गई। इस दौरान कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पारी में शनिवार सुबह 9:00 बजे केमेस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। इसमें 725 में से 525 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 200 अनुपस्थित रहे।