कोंडागांव: जिला कार्यालय में कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गंभीरता के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुए अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने कहा गया।