सांगानेर: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में मिड-डे-मील समिति की समीक्षा बैठक
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में मिड-डे-मील समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में मिड-डे-मील योजना के तहत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर चर्चा की गई, मदरसों में पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने,राजकीय विद्यालय में मिड-डे-मील की जांच,औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।