सांगानेर: जिला कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टीबी फोरम एवं टीबी कामोर्बिडीटी की बैठक का आयोजन
जिला कलेक्ट्रेट में गुरूवार को जिला स्वास्थ्य समिति एवं टीबी फोरम एवं टीबी कामोर्बिडीटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को टीबी रोगियों को बेहतर इलाज और जन भागीदारी से मदद मुहैया करवाये जाने के निर्देश दिए गए।टीबी रोगियों को बेहतर इलाज के लिए अतिरिक्त मदद दी जाए साथ ही समुदाय की मदद हो।