विदिशा नगर: मंत्री विजय शाह के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, माधवगंज में फूंका पोस्टर
प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा लाडली बहनों को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जिला महिला कांग्रेस ने माधवगंज पर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पोस्टर फूंका और नारेबाजी की।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे