विदिशा नगर: नगर पालिका की अतिक्रमण के खिलाफ मुहीम शुरू, बस स्टैंड सब्जी मंडी में हुई कार्रवाई, कुछ पर जुर्माना
नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी रास्ते द्वारा एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। गुरुवार दोपहर 1 बजे नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर के साथ-साथ एसडीएम भी मौजूद रहे। बस स्टैंड सब्जी मंडी और उसके आसपास के क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई की गई। अस्थाई रूप से दुकान और दुकान के आगे तक शेड और अन्य चीज लगाकर व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की गई।