ऊन: झिंझाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में आई नाबालिग को कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ के आरोपी अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Un, Shamli | Jul 11, 2026 शनिवार की शाम 6 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र में अपने ननिहाल में आई एक नाबालिग लडकी को कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने और धमकी देने की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए अमरीश नाम के एक अधेड़ उम्र के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।