जमुई: आर्म्स एक्ट मामले में जमुई कोर्ट ने एक अभियुक्त को सुनाई 2 साल की सजा, ₹4000 का लगाया जुर्माना
Jamui, Jamui | Jul 14, 2026 जमुई के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनुभव रंजन ने 2019 के आर्म्स एक्ट के एक मामले में एकमात्र अभियुक्त मनोज दास को 02 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 4000 रुपया जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भोगतनी होगी। उक्त जानकारी मंगलवार की सुबह 9:00 बजे दी गई है।