जहाज़पुर: भीलवाड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मांडल थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में आरोपी राहुल दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिछले महीने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता के अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।