धौलपुर: मचकुंड रोड पर बूथ चला यूथ अभियान को कलेक्टर ने किया रवाना
धौलपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता से संपर्क कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने मचकुंड रोड पर युवाओं को प्रेरित करते हुए नैतिक मतदान करने के साथ अपने गांव, मोहल्ले और पड़ोसियों को मतदान के महत्व को समझाकर आदर्श आचार संहिता की पालना करने के लिए जागरूक करने की बात कही।