बालूमाथ: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बालूमाथ में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, सैकड़ो लोग रहे मौजूद
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बालूमाथ के जोगियाडीह बिरसा मैदान में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने योग अभ्यास करते हुए स्वस्थ और निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी बीडीओ सोमा उरांव सांसद आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया