बहादुरपुर: पुरा मथाना गांव में रास्ते के विवाद में हत्या का 8 घंटे में खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा मथाना में रास्ते के पुराने विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने रविवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।