करनैलगंज: करनैलगंज पुलिस ने लाठी से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में युवक पर किया था हमला
सोमवार को करनैलगंज पुलिस ने एक व्यक्ति पर लाठी से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। डैनियागंज निवासी राघवेंद्र ने पुलिस को बताया 13 जुलाई को दोपहर मे वह बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने उस पर लाठी से हमला कर दिया था। 5 बजे SHO ने बताया आरोपी गुरुचरन को उसके घर गड़रियनपुरवा से गिरफ्तार कर कब्जे से लाठी बरामद किया गया है।