करनैलगंज: करनैलगंज में इनोवा से टकराई बाइक, बाइक सवार हवा में कई फुट ऊपर उछला, हालत नाजुक
करनैलगंज क्षेत्र के मौर्य नगर चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। सोमवार 2 बजे इसी चौराहे पर इनोवा कार व बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सत्यम तिवारी कई फीट ऊपर हवा में उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। SDM यशवंत राव ने बताया कि जांच कराई जाएगी और पुलिस से बैरिकेडिंग लगाने के कारण की जानकारी ली जाएगी।