करनैलगंज: नेपाल से पानी छोड़ने के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 41 सेमी नीचे बह रही है नदी
बरसात और नेपाल की ओर से घाघरा नदी में छोड़े जा रहे पानी के चलते नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। फिलहाल घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार गिरजा बैराज से 49,159 क्यूसेक, शारदा बैराज से 24,400 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1,719 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।