करनैलगंज: लाले मऊ पांडेपुरवा गांव में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, चार लोग हुए घायल
लाले मऊ पांडेपुरवा गांव मे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां छप्पर की रस्सी काटने को लेकर हुए विवाद मे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमे 4 लोग घायल हो गए है। रविवार 4 बजे SHO तेज प्रताप सिंह ने बताया लाल बाबू की शिकायत पर 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।