करनैलगंज: कटरा बाजार के वीरपुर में बकरी चुराते हुए कार से ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
बकरी चोर भी अब हाईटेक हो गए है। चमचमाती कार से बकरी चुराते हुए सीसीटीवी फुटेज रविवार 1 बजे सामने आया है। बकरी चोरी की घटना कटरा बाजार के वीरपुर की है। बकरी चोरी के वीडियो ने कटरा बाजार पुलिस के पेट्रोलिंग की पोल खोल दी है, रात में गश्त के नाम पर सिर्फ लीपापोती होती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बकरी चोर की तलाश की जा रही है।