आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
**********************
आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त अध्यक्षता में मंथन सभागार, शेखपुरा में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में छठ महापर्व के दौरान जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। जिले के सभी प्रमुख एवं संवेदनशील छठ घाटों पर विशेष निगरानी रखने, घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग, गहरे पानी वाले क्षेत्रों की पहचान एवं सुरक्षा संकेतक लगाने, गोताखोरों एवं आवश्यकतानुसार आपदा प्रबंधन दल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, घाटों पर भीड़ नियंत्रण एवं सुचारू आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस प्रशासन को छठ घाटों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए तथा सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
#samratchoudhary
#CMSamrat
Sheikhpura, Bihar | Nov 13, 2026