करैरा | ग्राम अमोल में मातृशक्ति का प्रदर्शन, शराब की दुकान के बाहर निकाली शराब की पेटियां
करैरा। क्षेत्र के ग्राम अमोल में शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकजुट होकर शराब की दुकान के सामने पहुंचकर अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने शराब की दुकान के अंदर रखी शराब की पेटियां और अन्य सामान बाहर निकालकर फेंक दिया। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की बिक्री से परिवारों और सामाजिक माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने शराब की दुकान को हटाने अथवा शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। महिलाओं के प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।
महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि ग्राम अमोल में शराब की बिक्री को लेकर उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और गांव के शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। Part 4