रफीगंज: पोगर बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, गले से सोने की लॉकेट छीनने का आरोप
रफीगंज थाना क्षेत्र के पोगर बाजार में एक युवक के साथ मारपीट, जानलेवा हमला एवं सोने की लॉकेट छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित देवदत्त यादव, पिता स्व. नन्हक यादव, ग्राम-पोस्ट पोगर ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बीते शाम वह पोगर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही ज्ञानचंद साव के चारों लड़के रंजन कुमार, गुं