दुधि: सलैयाडिह गांव में खड़े ट्रैक्टर से पीछे से भिड़ी दो बाइकें, नवविवाहित युवक की मौत, साढ़ू भाई घायल
विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडिह गाँव में स्थित कर्बला के पास बीते मंगलवार रात लगभग 9 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से दो बाइकें जा टकराई। हादसे में एक युवक कि मौत हो गई, जबकि दुसरे बाइक पर सवार उसका साढ़ू भाई घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पुत्र स्व विश्वनाथ निवासी घिवही और रामशकल पनिका पुत्र बासदेव निवासी खम्हरिया, बीजपुर दोनों अलग-