इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Nov 9, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बाइक पर बैठाकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवक किशोरी को बाइक पर बिठाकर मुरसान की ओर ले गया, जिसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। स्वजनों की खोजबीन के बाद किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है।