नागौद: नागौद में कांग्रेस ने ढोल-झांझ और रघुपति राघव के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती
Nagod, Satna | Oct 2, 2026 नागौद। शहर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड से हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोलक, झांझ और मंजीरे के साथ “रघुपति राघव राजा राम” का गायन करते हुए नगर में पैदल यात्रा निकाली गईं।