लखनपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने पीएम आवास योजना के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने पीएम आवास योजना के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दावा किया है कि 18 लाख घर बनाए गए हैं, जबकि उसी अवधि में केंद्र सरकार का आंकड़ा 9 लाख घरों का था और हाल ही में राज्य सरकार ने नया आंकड़ा जारी करते हुए 11.9 लाख घर बनने क