नरैनी: गिरवा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर भैंस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
Naraini, Banda | Apr 6, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में थाना गिरवा पुलिस नें भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर, और एक जिंदा कारतूस 12 बोर, पुलिस नें बरामद किया है।