राघोगढ़: मकसूदनगढ़ में गुना एसपी ने लगाई जनसंवाद चौपाल, लोगों की सुनी समस्याएं और समाधान का दिया आश्वासन
Raghogarh, Guna | Apr 24, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने जन संवाद चौपाल लगाई। 24 अप्रैल को दी जानकारी में 23 अप्रैल देर शाम को चौपाल में एसपी ने कहा, आमजन और पुलिस के बीच संवाद को सशक्त बनाने, अपराधियों पर कार्यवाही और भय मुक्त कानून व्यवस्था का संदेश दिया। लोगों ने सुझाव और समस्या बताएं, मौके पर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।