धौलपुर: खिडोरा गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिंडत में एक बाइक सवार की हुई मौत
बसेड़ी थाना क्षेत्र के जगनेर रोड पर बुधवार को सुबह दो बाईकों की आमने सामने भिंडत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो सगे भाई गंभीर घायल हो गए। जिनमें से एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के बहनोई दिनेश ने बताया कि मृतक अपनी बहिन के घर आया