धौलपुर: मंसूरपुर गांव में 25 वर्षीय युवक ने खेत में ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटककर की आत्महत्या
धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने खेत में ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र साहब सिंह लोधा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कृष्ण लंबे समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। उसके सिर में किसी बीमारी के चलते जयपुर, ग्वालियर समेत कई जगहों पर इलाज चल रहा था। मंगलवार को कृष्ण खेत जाने