धौलपुर: कल हुआ सड़क हादसा, सीसीटीवी फुटेज में वायरल हुई घटना, दो युवकों की मौत
धौलपुर में एक ओवरलोड ट्रक बाइक सवार युवकों पर लहराते हुए पलट गया। ट्रक के नीचे दबने और बाइक में आग लगने से दोनों की मौत हो गई। ट्रक को हाइड्रा मशीन से हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों शादी-समारोह में जाने के लिए निकले थे। हादसा मंगलवार शाम धौलपुर-बाड़ी रोड़ पर हुआ। एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।