धौलपुर: बाड़ी रोड पर बे़काबू होकर पलटा ट्रक, बाइक सवारों में से 1 की हुई मौत, ट्रक में था होजरी सामान, पलटने के बाद लगी आग
शहर के बाड़ी रोड पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां होजरी सामान से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक के बगल में जा रहे दो बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गए। बताया गया कि हादसे के बाद ट्रक में आग भी लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित मेहरड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला