खुरई: चर्च के पास गिट्टी से डंफर सड़क में धंसा, यातायात बाधित; सीवर लाइन कंपनी की लापरवाही उजागर
Khurai, Sagar | Sep 7, 2026 सोमवार को पुराने जनपद से देहात थाना जाने वाले रोड पर गिट्टी से भरा डंफर सड़क में लगभग 3 फिट धंस गया, इस सड़क पर सीवर लाइन के काम के समय खुदाई के बाद ठीक से फिलिंग नहीं की गई थी, जिससे ऐसी स्थिति बनी, डम्फर मालिक ने बताया कि घटना से डम्फर का लगभग डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। डम्फर को बड़ी मशक्क्त के बाद दोपहर लगभग 2.30 बजे निकाला जा सका।